विद्यार्थियों के आशीर्वाद समारोह में पर्यावरण सेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
![विद्यार्थियों के आशीर्वाद समारोह में पर्यावरण सेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश](https://gexpressnews.com/uploads/images/202502/image_870x_67b1d6d8ddb25.jpg)
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
रामजीगोल:- आदर्श विद्या मंदिर उमावि तेजियावास मे आयोजित कक्षा बारहवीं के आशीर्वाद समारोह व संकल्प 2025 में एक ऐसी टीम नजर आयी जो मेहमान के तौर पर नहीं पहूंची बल्कि निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण का संदेश देने के लिए आयी।टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम की शाखा सांचौरी-मालाणी प्रभारी किशनाराम बांगङवा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए संकल्प 2025 में पहूंची और समारोह स्थल को पर्यावरणमय बनाते हुए भव्य पर्यावरण प्रदर्शनी लगाकर पूरे पाण्डाल को अनूठा रूप दे दिया जिसके कारण हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरूक हुआ।इसके साथ ही टीम ने पाण्डाल मे जल संरक्षण की संदेश देती भव्य पर्यावरण स्टॉल लगाकर सभी मेहमानों को तांबे के पात्रों से जलपान कराकर जल बचाने का संदेश दिया और जल संरक्षण का संदेश लिखे तख्तियों और बैनरों से सुसज्जित कर पूरे पाण्डाल को जल संरक्षण कल संरक्षण युक्त बनाया।यह टीम पिछले ढाई दशक से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व में भारत ही नहीं विश्व स्तर तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुकी है और अब गांव-गांव व घर-घर पहूंच कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी से रूबरू करा रही है और मानव को नशा करने हेतु हर समारोह में पहूंच कर सामाजिक समारोह में नशे की सामूहिक मनुहार पर प्रतिबंध लगाने हेतु लोगों को प्रेरित कर रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति नशे की लत में नहीं पङे और अपने जीवन को स्वस्थ रख सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रूमा देवी ने समारोह को संबोधित करते पर्यावरण सेवक टीम का आभार व्यक्त किया और बताया कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण का संदेश दे रही है जो हम सभी के लिए जरूरी है यानि यदि पर्यावरण स्वच्छ नहीं होगा तो इस धरती पर कोई भी जीव का अस्तित्व नहीं रहेगा तो इस अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी।इस अवसर पर पर्यावरण सेवक किशनाराम बांगङवा,शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई,वगताराम भाम्भु व मोहनलाल कावां ने पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण का संदेश देते हुए हुए निस्वार्थ भाव से मेहमानों को तांबे से जलपान कराया।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)