केन्द्रीय कैबिनेट (वन एवं पर्यावरण) मंत्री भूपेन्द्र यादव का 20 फरवरी को लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे रहेगा दौरा

रैणी (अलवर) अलवर सांसद एवं केन्द्रीय कैबिनेट (वन और पर्यावरण , जलवायु परिवर्तन ) मंत्री भूपेन्द्र यादव का दौरा कल गुरुवार 20 फरवरी को लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे दौरा रहेगा।
इसी कार्यक्रम को ध्यान मे रखते हुए मंगलवार को भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे बन्नाराम मीना ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ की मिटिंग ली और मंत्री यादव के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सकारात्मक सोच के साथ सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ को अपनी अपनी जिम्मेदारी भी दी गई।
गुरुवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री का लक्ष्मणगढ मे अनेको जगह पर जोरदार स्वागत सत्कार किया जावेगा।
भाजपा के वरिष्ठ ईश्वर नकडा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का कस्बे में व्यापारिक मंडलों सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों व कस्बे वासियों की ओर से पुरानी सब्जी मंडी के मैदान में स्वागत समारोह किया जाएगा।
इस मिटिंग के दौरान मण्डल अध्यक्ष संजीव कटारा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल, ईश्वर नकडा सहित अनेक गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी कार्यकर्ताओ ने मंत्री यादव का जोरदार स्वागत सत्कार करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।






