पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की विदुषी योगिनियां करा रही शिवाजी गार्डन में योगाभ्यास

Feb 27, 2025 - 13:14
 0
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की विदुषी योगिनियां करा रही शिवाजी गार्डन में योगाभ्यास

गुरला (भीलवाड़ा) पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से  वेद , योग, साधना और आयुर्वेद में पारंगत विदुषी योगिनी बहिनें पूज्या देव वाणी एवं पूज्या देव गरिमा शिवाजी गार्डन में 25 फरवरी से 4 मार्च तक प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित हो रहे विशेष योग साधना एवं चिकित्सा शिविर में नियमित योगाभ्यास करा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक एवं शहर वासी भाग ले रहे हैं। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के अनुसार शिविर में आज साध्वी बहनों ने आर्थराइटिस, घुटनों के दर्द एवं साइटिका रोग से मुक्ति के योग आसनों का विधि पूर्वक अभ्यास करवाते हुए प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला उपस्थित साधकों व शहर वासियों ने योगाभ्यास के साथ-साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष भक्तिमय भजन, कीर्तन का आनंद लिया।

 योग सत्र के बाद सभी साधकों को हर्बल चाय और अंकुरित अनाज वितरित कर स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं में पतंजलि योग समिति के संरक्षक गोविंद सोडाणी राज्य प्रभारी महिला योग समिति विजयलक्ष्मी सोशल मीडिया प्रभारी श्याम नवरत्न जिला प्रभारी नीरा मेहता भारत स्वाभिमान न्यास के संरक्षक भूपेंद्र मोगरा कोषाध्यक्ष रजनीकांत आचार्य जिला प्रभारी भीमाराम पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा युवा भारत जिला प्रभारी पीयूष शर्मा का तन, मन ,धन से विशेष सहयोग मिल रहा है। मुख्य योग शिक्षक प्रदीप शर्मा, दुर्गा लाल जोशी, विजयलक्ष्मी, धर्मपाल सिंह, प्रेम शंकर जोशी, रतन सिंह ने योगाभ्यास करते हुए सभी शहर वासियों से परिवार जनों सहित बड़ी संख्या में शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है