भाजपा का 46वां स्थापना दिवसः गोविन्दगढ़ में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने का लिया संकल्प

गोविन्दगढ़, (अलवर) भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने गोविन्दगढ़ कस्बे में पार्टी की रीति और नीति के साथ चलने का संकल्प लिया। आज ही के दिन भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे।
सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। ओर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
इस दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, योगेन्द्र शर्मा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोविन्दगढ़ , भीम सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष नोगांवा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरि सिंह सौलंकी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रवि सनातनी, कैलाश शर्मा, गुरनाम सिंह,बंता शर्मा, चरनजीत सिंह,इंदरमल चौरपुरिया, भौम सिंह सैनी केदार सैनी,अजय गुर्जर,भुल्लीराम गुर्जर सहित विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।






