अंबेडकर जयंती पर गोविंदगढ़ में निकली भव्य शोभायात्राः विधायक ने किया माल्यार्पण, श्मशान घाट के लिए 10 लाख और पार्क के लिए 2 लाख की घोषणा

Apr 14, 2025 - 17:37
Apr 14, 2025 - 18:20
 0
अंबेडकर जयंती पर गोविंदगढ़ में निकली भव्य शोभायात्राः विधायक ने किया माल्यार्पण, श्मशान घाट के लिए 10 लाख और पार्क के लिए 2 लाख की घोषणा

अलवर के गोविंदगढ़ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कस्बे के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जयंती समारोह में अंबेडकर स्कूल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी झांकियां सजाई गईं। बैंड-बाजे के साथ यह शोभायात्रा चारों मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। विधायक सुखवंत सिंह और अन्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की।

कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने विधायक निधि से जाटव समाज के श्मशान घाट में टाइल और कमरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

विधायक ने कहा कि वे बाबा साहेब के बनाए संविधान की वजह से ही आज विधायक बन पाए हैं। पहले राजा का बेटा ही राजा बनता था, लेकिन आज संविधान की ताकत से किसान का बेटा भी विधायक बन सकता है।

tel:%2B919461670786कार्यक्रम में हरलाल वर्मा, पूरन वर्मा, राधेश्याम जाटव, नीरज गर्ग, बंता शर्मा, शक्तिधर भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, रामहेत जाटव, दामोदर गर्ग, सीताराम जाटव सहित नगरपालिका क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................