पीला जोड़ा आश्रम नापावाली में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ 12 जून से होगा आयोजित: विशाल धर्म सभा का हुआ आयोजन

Apr 23, 2025 - 14:06
 0
पीला जोड़ा आश्रम नापावाली में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ 12 जून से होगा आयोजित:  विशाल धर्म सभा का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना जिले के पास नापा वाली में पीला जोड़ा आश्रम पर आगामी 12 जून से शुरू होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर आश्रम पर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया l धर्म सभा की अध्यक्षता आयोजन मोहनदास महाराज ने की l जबकि मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस केएल मीना थे l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीला जोड़ा आश्रम पर धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें समितियां का गठन व लेखा-जोखा समिति के सदस्य बनाए गए l प्रचार प्रसार के लिए टीमे गठित की गई l रिटायर्ड सीनियर आईएएस केएल मीणा को यज्ञ सेवा समिति का संरक्षक बनाया गया है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून गुरुवार से यज्ञ प्रारंभ होगा जो 20 जून तक चलेगा l यज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l 12 जून को आश्रम पर एक विशाल कलश यात्रा महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी l आश्रम पर धर्म सभा का संचालन यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने किया l पीला जोड़ा आश्रम में श्रीराम महायज्ञ को लेकर मुख्य अतिथि रिटायर्ड सीनियर आईएएस केएल मीणा के सानिध्य में 108 कुंडीय श्री राम यज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया गया l धर्म सभा में कई संत महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l इस दौरान समाजसेवी मदनलाल भावरिया, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण गोपाल सैनी b.ed कॉलेज, प्राचार्य डॉक्टर रमेश चंद कुमावत, स्कूल प्राचार्य डॉक्टर अर्चना जोशी ,कॉलेज उपप्राचार्य रामनिवास सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................