गुहाला मे कौशल विकास शिविर में निखर रही हैं प्रतिभाएं

May 30, 2025 - 12:10
 0
गुहाला मे कौशल विकास शिविर में निखर रही हैं प्रतिभाएं

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  सीकर जिले के गुहाला में श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम  गुहाला मे राजस्थान  राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान मे चल रहे कौशल विकास शिविर मे प्रशिक्षण चरम उत्साह पर है जिसमे प्रतिभाएं निखर रही है। प्रतिभाएं  अलग अलग क्षेत्रों  अपना भविष्य उज्जवल करने का प्रयास कर रहे हैं । कोई अपना कम्प्यूटर ,कोई सिलाई ,कोई ब्यूटीशियन ,कोई पेंटिंग, कोई नृत्य, कोई संगीत,तो कोई अंग्रेजी मे अपना केरियर बनाना चा रहे हैं। शिविर का चौहान दिवस है। अंग्रेजी स्पोकन के प्रशिक्षक आशु सिंह अंग्रेजी शिक्षण शैरशायरी अंदाज में पढा रहे है।बच्चे अपना परिचय व प्रश्नो के जबाव अंग्रेजी मे बहुत सहजता से दे रहे हैं । खुशी ब्यूटीपार्लर गुहाला की संचालिका मीना सैनी जोकि कुशल ब्यूटीशियन है,ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण  दे रही है।सिलाई प्रशिक्षण उर्मिला सैनी ,मीना सैनी  कुशल  प्रशिक्षण देकर सिलाई कार्य सिखा रही हैं। सिलाई कौशल में नेमी चन्द जांगिड व किशोर कुमार सैनी अपनी अपनी दक्षता का प्रयोग कर रहे हैं।  कैलाश चन्द पालीवाल ब्यूटीशियन व मेहंदी का हुनर सीखा मे अपना टैलेंट  दिखा रहे है। रामगोपाल सैनी कार्यालय कार्य  के साथ साथ पेंटिंग प्रशिक्षण कार्य करवा रहे है आपके सहयोगी पायल चेजारा बेखुबी अपना कार्य कर रहे हैं। नृत्य व डांस मे हिमांशु सैनी ,अनिशा सैनी व राजेंद्र गुजर प्रतिभाओं को उभारने कडी मेहनत कर हुनर सीखा रहे हैं। कम्प्यूटर प्रशिक्षण राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बसन्ती लाल सैनी सुसज्जित कम्प्यूटर प्रयोगशाला मे सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक  संचालन  कर शिविर को आकर्षित बनाने मे कडी मेहनत कर रहे है। शिविराधिपति  हजारी लाल सैनी व शिविर संचालक बसन्ती लाल  सैनी की देखरेख मे प्रशिक्षणार्थी पूरी ऊर्जा के साथ  भाग  ले रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................