पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
बहरोड़(मयंक जोशीला) नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ नीलम यादव ने पौधारोपण के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ़ व स्वच्छ रखना चाहिए। पेड़ लगाने से जहां वातावरण शुद्ध होता है वही जीव जंतुओं के जीवन का भी संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर आर कॉलेज अलवर के प्रोफेसर डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपना सहयोग करना चाहिए, जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे। नए पेड़ लगाने के साथ जो पेड़ पहले से मौजूद हैं उनकी देखभाल करें और उन्हें न काटने का संकल्प ले। इस अवसर पर कॉलेज व्यवस्थापक डॉ. ओमप्रकाश यादव, एनएसएस प्रभारी जगबीर यादव, रामरतन सूद, जितेंद्र यादव, कृष्ण कुमावत, अनिल कुमार, विकास यादव, स्नेहलता यादव सहित स्टाफ व छात्रायें उपस्थित रही।