विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को कराया योगाभ्यास

Jun 6, 2025 - 02:01
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को कराया योगाभ्यास

बहरोड (मयंक जोशीला)   11वें विश्व योग दिवस की तैयारी को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला कोटपूतली बहरोड के तत्वधान में क्षेत्र के ग्राम नासरपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी योगाचार्य विद्यारत्न शास्त्री ने स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी योगिक क्रियाओं जिनमें विशेष रूप से सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन, भुजंगासन, धनुरासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, मंडूकासन, पद्मासन, शीर्षासन, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ओम जप व हास्य योग का अभ्यास करवाया। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी से नियमित योग करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व यज्ञ करने की विनम्र अपील कर कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि हम भारतवर्ष जैसे महान देश में पैदा हुए और इस देश के महान ऋषि मुनियों ने पूरे विश्व को उनके कल्याण के लिए योग का अमर ज्ञान दिया। इस अवसर पर जसवंत यादव सरपंच, राजेश सूबेदार, अरुण यादव, शक्ति सिंह, योगेश कुमार, सुकेश मास्टर, राकश जागीरदार, सुधीर कुमार, विजय सिंह, विनोद, रामवीर, सुरेश मास्टर, रोहिताश, रमेश, अमित, योगेश, बलवान, उदयभान, राकेश वकील, जीतू, बलवीर, श्रीचंद, बंटू, सौरभ, तनुज, अमित मास्टर व भूपेंद्र सहित ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे। अंत में सरपंच जसवंत यादव ने विद्यारत्न शास्त्री के स्वस्थ जीवन व उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................