वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान : विधायक ने छोटी बावड़ी पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ पेड़ लगाकर की

Jun 6, 2025 - 02:44
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान : विधायक ने छोटी बावड़ी पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ पेड़ लगाकर की

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत विधायक ने छोटी बावड़ी पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ पेड़ लगाकर की।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा निर्धारित  वदे गंगा जल संरक्षण अभियान कि शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर रामगढ़ में विधायक सुखवंत सिंह द्वारा शुरुआत की गई। यह अभियान 5 जून से 20 जून एक पखवाड़े तक चलेगा।  विधायक सुखवंत सिंह ने रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की छोटी बावड़ी पर प्राचीन बावड़ी की पूजा अर्चना करने के साथ पेड़ और परिंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें पंडित नीरज शर्मा द्वारा विधि-विधान से प्राचीन बावड़ी पर विधायक से पूजा अर्चना कराई गई । स अवसर पर  विधायक के साथ भाजपा नेता पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता, भाजपा मंडल रामगढ़ अध्यक्ष भगवान सैनी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

वहीं जिले से निर्धारित बगडमेव में सीरिया का बास में चारागाहा भूमि  जोहड कार्य की शुरुआत एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद ने  अभियान की शुरुआत की। और  वंहा मौजूद सभी कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई साथ ही जोहड की पूजा अर्चना भी की गई।और पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय से निर्धारित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम में श्रमदान, पौधरोपण,कलश यात्रा,पीपल पूजन और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई,जल संचय संरचनाओं का निर्माण परंपरागत जलाशयों का पुनरुद्धार और पर्यावरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विधायक सुखवंत  सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण दिवस पर प्राचीन छोटी बावड़ी की साफ सफाई की गई और उसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पेड़ लगाकर संकल्प लिया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं जिससे कि पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा विधायक सुखवंत सिंह को साफा बंधवा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर जैन,बाबूलाल जांगिड़, किशोरी यादव,एडवोकेट लाखन दत शर्मा, दिनेश यादव, गौरव सौनी, नवीन यादव, गजेन्द्र शर्मा, विजय शेखावत, प्रीत सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................