भगवान जगन्नाथ का जल कलशों एवं पंचामृत से अभिषेक के साथ जगन्नाथ महोत्सव का हुआ आगाज
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के चौपड़ बाजार में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन जन के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 जल कलशो और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसी के साथ जगन्नाथ महोत्सव का आगाज हुआ। मंदिर के महंत मदन मोहन शास्त्री व पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को 108 जल कलशो और पंचामृत से अभिषेक कराया गया। अभिषेक के पश्चात भगवान जगन्नाथ का गणेश रूपी श्रृंगार किया गया। भगवान जगन्नाथ पन्द्रह दिनों के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कर गए। जहां उनकी औषधि युक्त काढ़े आदि से उपचार आदि का इलाज किया जाएगा कहते हैं भगवान जगन्नाथ को स्नान कराने के बाद ज्वर पीड़ा होती है और ज्वर पीड़ा से निजात दिलाने के लिए उन्हें पन्द्रह दिनों के लिए गर्भ ग्रह में विराजमान कराया जाता है। जहां उनका औषधि युक्त काढ़े आदि से इलाज किया जाएगा।
गौरतलब रहे कि आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा 26 जून को भगवान जगन्नाथ गर्भ ग्रह से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसी दिन प्रात काल भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज का नेत्रोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। सायं काल जानकी माता की सवारी चौपड़ बाजार जगदीश मंदिर से निकलकर मुख्य बाजारों से होती हुई गंगा बाग स्थित मेला स्थल जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी जहां मंदिर मार्जन और गणेश पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सभी मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित होंगे। 27 जून को भगवान जगन्नाथ जी महाराज की 171वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा निालेगी।

