सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आज
भरतपुर, 19 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 जून शुक्रवार को सायं 7 बजे बीडीए ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। संयुक निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय व राज्य के विभिन्न अंचलों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।