योगिनी एकादशी को बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु लोग
रामगढ़ (अमित कुमार भारद्वाज)
अलवर रामगढ़ योगिनी एकादशी को लेकर रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड पर स्थित शामेश्वर धाम श्याम मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा कस्बे के किला मोहल्ले के मीणा समाज की ओर से बाबा श्याम की शोभायात्रा निकल गई । जो मुख्य बाजार से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा पंडित नवीन शर्मा एडवोकेट दिनेश शर्मा रामावतार शर्मा रामकुमार यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा में पधारे सभी श्रद्धालुओं का फूलों वर्ष का स्वागत किया गया ।