विनोद पथैना गैंग की महिला हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
भरतपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय हार्डकोर इनामी बदमाश विनोद पथैना गैंग की एक महिला सदस्य को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। भरतपुर की सेवर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार 58 वर्षीया श्रीमति रेखा पत्नी स्वर्गीय वासुदेव जाट निवासी धनसौटा थाना चिकसाना हाल कृष्ण विहार कालोनी मन्नत होटल के पीछे थाना सेवर से एक अवैध कट्टा 315 बोर मय 10 कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद किए गए । आरोपी महिला विनोद पथैना गैंग को अवैध हथियारों की सप्लाई करती थी। आपको बता दे की दौसा पुलिस ने हाल ही 65 लाख की लूट के आरोपी 21 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

