अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष 2 दिवसीय भरतपुर दौरे पर

Jan 20, 2026 - 13:09
Jan 20, 2026 - 13:09
 0
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष 2 दिवसीय भरतपुर दौरे पर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 21 से 22 जनवरी तक दो दिवसीय भरतपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
दौरे के प्रथम दिन 21 जनवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे अध्यक्ष द्वारा जिला कलक्टर कमर चौधरी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 12 बजे पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही परियोजना प्रबंधक, अनुजा निगम की योजनाओं एवं अधिकारियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। 
दौरे के दूसरे दिन 22 जनवरी गुरुवार को प्रातः 11 बजे भरतपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें माननीय अध्यक्ष मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसी दिन अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। इसके उपरांत सायं 3 बजे भरतपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................