दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या: सालभर पहले की थी लव-मैरिज,2 महीने पहले हुई थी बेटी

Jun 22, 2025 - 15:19
Jun 23, 2025 - 03:11
 0
दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या: सालभर पहले की थी लव-मैरिज,2 महीने पहले हुई थी बेटी

जयपुर (राजस्थान)

जयपुर में काम पर जाते समय एक युवक पर शनिवार सुबह 10 बजे बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। ओर दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के शक में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जो लव मैरिज करने से नाराज थे।

जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या में यूज किए खून से सने मिले मोटे पत्थर को जब्त किया है। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश मीना ने बताया- जयसिंहपुरा खोर के पशु हटवाड़ा निवासी गोविंद प्रजापत (27) की हत्या हुई है। सालभर पहले उसने परसवाली ढाणी निवासी पायल सैनी से लव-मैरिज की थी। उसके बाद गोविंद अपनी पत्नी पायल के साथ परसवाली ढाणी के पास सप्तऋषि कॉलोनी में मकान बनाकर रह रखा था। गोविंद के घर और ससुराल में सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी थी। पिछले लम्बे समय से गोविंद जलेब चौक के पास चाय की दुकान चला रहा था। करीब 2 महीने पहले ही उनके बेटी का जन्म हुआ था।

मृतक की मां रजनी प्रजापत ने गोविंद के ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि गोविंद और पायल ने अपनी मर्जी से लव-मेरिज की थी। इससे पायल के घरवाले नाराज चल रहे थे। उन्होंने कई बार गोविंद और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मुझे शक है काम पर जाते समय गोविंद की हत्या ससुराल पक्ष के परिवारवालों ने मिलकर की है। पुलिस ने हत्या के शक में गोविंद के सुसराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................