ऊर्जा मंत्री लेंगे विभागीय अधिकारियों की बैठक
भरतपुर, 23 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एक दिवसीय दौरे पर 25 जून बुधवार को भरतपुर आयेंगे, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निजी सचिव ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रातः 9 बजे भरतपुर पंहुचकर जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकरियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 12ः15 बजे भरतपुर से धौलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।