हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य ब्लॉक मुख्यालय महुवा में अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का हुआ समापन

Jun 23, 2025 - 13:45
 0
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य ब्लॉक मुख्यालय महुवा में अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का हुआ समापन

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य ब्लॉक महुवा के तत्वाधान में चल रहे अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का समापन कार्यक्रम  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा, संभाग संगठन मंत्री कालूराम मीणा, सचिव अवधेश कुमार, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश  अवस्थी, विद्यालय प्रधानाचार्य बच्चन सिंह रेवारी, शिविर प्रभारी भारत सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया । 

इस अवसर पर शिविर के भाग ले रहेसंभागियों द्वारा कार्यक्रम  में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की ताली बटोर कर सभी लोगों का मन मोह लिया । इस दौरान अतिथियों द्वारा अभिरुचि और कौशल विकास शिविर मैं कराई गई प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी छात्र छात्राओं सहित शिविर  में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने के साथस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । 

कार्यक्रम केमुख्य वक्ता के रूप में महुवा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा द्वारा अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविरो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जीवन की चुनौतियों से सामना करने के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरणा दी गई है उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा जीवन में अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविरो के माध्यम सेप्रत्येक छात्र-छात्राओं को भाग लेने से उनकी प्रतिभाओं का निखार होता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री  कालूराम मीणा द्वारा बताया गया की अभिरुचि एवं कौशल विकास के ऐसे शिविरो के माध्यम से जहां छात्र-छात्राओं को नई विधाएं सीखने को मिलती हैं वही इनके द्वारा जीवन जीने के साथ जीवन में आगे बढ़ने और जीवन में सीखने की कला का विकास होता है

ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार ने  स्काउट एवं गाइड द्वारा दी जा रही सेवाओं के साथ स्काउट गाइडके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर स्काउट गाइड के जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के मंच संचालक दिनेश कुमार सैनी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में शिविर प्रभारी भारत सिंह सैनी द्वारा सभी अतिथियों संभागियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया । 

इस अवसर पर श्रीमती अनीता अवस्थी, श्वेता अग्रवाल पूजा गुर्जर, नरेंद्र सिंह ,घनश्याम योगी, भगवान सहाय, लोकेश योगी ब्लॉक लीडर, हिंदुस्तान स्काउट गाइड रोवर्स,रेंजर मनीष सैनी वंश गोयल, किरोड़ी महावर दीक्षा खुशबू वेदना सैनी यश, सहित अनेक गणमान्य अतिथि स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................