गुहाला में कौशल विकास शिविर का हुआ समापन : सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jun 24, 2025 - 12:41
 0
गुहाला में कौशल विकास शिविर का हुआ समापन : सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    उदयपुरवाटी / गुहाला (सुमेर सिंह राव)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना का ग्रुप स्तरीय कौशल विकास शिविर 17 मई 2025 से श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुहाला मे आयोजित किया जा रहा है।शिविर सिलाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, पेंटिंग    इंग्लिश स्पोकन, डांस, ब्यूटीशियन  आदि विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।शिविर मे कुल 156 संभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षा विभाग व स्काउट विभाग के जिला स्तर व ब्लाॅक स्तर के अधिकारीगण शिविर समापन समारोह मे उपस्थित हुए। शिक्षा विभाग से बाबू लाल सैनी अतिरिक्त ब्लाॅक शिक्षाधिकारी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्काउट विभाग ऐसे शिविर लगाकर समाज को स्वावलंबन की ओर बढाकर, सद्गुणो का विकास कर समाज को सही दिशा की और ले जाने मे अहम् भूमिका निभा रहा जो सराहनीय है।
  जिला सीकर सर्किल आर्गेनाइजर बसंत कुमार लाटा ने इस अवसर पर कहा कि समाज को सही दिशा मे लेकर चलना है तो हर घर मे बालक बालिका को स्काउट गाइड  के रूप तैयार करे। जिस घर मे स्काउट व गाइड है उस घर के सदस्यों मे संस्कार सद्गुण से ओतप्रोत है। लाटा ने शिविर के प्रशिक्षण की गुणवत्ता,व जानदार -शानदार प्रदर्शन,शिविर के सफल आयोजन के लिए शिविराधिपति हजारी लाल  सैनी ,शिविर संचालक बसंती लाल सैनी व उनकी टीम को धन्यवाद दिया। भविष्य मे ऐसे सफल आयोजन के लिए तैयार रहने को कहा।
          वर्तमान में सबसे बडा पुण्य पर्यावरण बचाना है। पर्यावरण बचा तो सब कुछ बचा। ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नही है कि हमें श्वास हेतु आक्सीजन का सलेण्डर पीठ पर लेकर चलना पडे। हरफूल सिंह मीणा  सेवानिवृत प्रधानाचार्य ने कहा कि एक पेड अपने लिए एक पेड अपने आने वाली पीढी के लिए लगाए तो ही अपना भविष्य सुरक्षित है। 
     शिविर की विभिन्न गतिविधि प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त संभागियों को मोमेन्टो व सम्मान प्रमाणपत्र  देकर अधिकारियों,पदाधिकारियों  व जन प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।समस्त प्रतिनियुक्त स्टाफ, ट्रेनर टीम को धन्यवाद व प्रमाणपत्र  से सम्मानित किया।शिविराधिपति हजारी लाल सैनी ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संपूर्ण जानकारी दी।आए हुए समस्त मेहमानों,शिविर मे आर्थिक सहयोग कर्ताओं का शिविर संचालक बसंती लाल सैनी व उनकी टीम ने माला साफा,स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। शिविर संचालक व शिविराधिपति की ओर से समस्त टीम व मीडिया कर्मियो का  आभार व्यक्त किया व धन्यवाद  दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................