शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अब्दुल वहीद खिलजी को प्रदेश उपाध्यक्ष किया नियुक्त

Jun 24, 2025 - 12:39
 0
शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अब्दुल वहीद खिलजी को प्रदेश उपाध्यक्ष किया नियुक्त

मकराना (मोहम्मद शहजाद)   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए मकराना से अब्दुल वहीद खिलजी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया ने मजर हुसैन को संरक्षक, डॉ कालू खां मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल वहीद खिलजी, शीशराम महला, तुहिना प्रकाश शर्मा (महिला), महासचिव पद पर छिद्दी सिंह रावत, शफी मोहम्मद मंसूरी, हंसराज चौधरी, नारायण सिंह सिसोदिया, सचिव पद पर जवानाराम, सहदेव सिंह चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर संजीव अग्रवाल को नियुक्त किया है। वही नारायण सिंह सिसोदिया को महासचिव के साथ प्रवक्ता आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया है। भदौरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। खिलजी के शिक्षक प्रकोष्ठ पर उपाध्यक्ष नियुक्ति की सूचना पर जिले सहित प्रदेश भर के शुभचिंतकों ने खिलजी को बधाई दी। इस अवसर पर अब्दुल वहीद खिलजी ने शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार जताया और कहा कि संगठन की मजबूती हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................