जुबली बास में मकान के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जुबली बास इलाके में बीती देर रात अज्ञात आपराधिक तत्वों ने एक मकान के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी।
घटना के दौरान बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बदमाशों ने कार को निशाना बनाया। घटना की जानकारी पीड़ित वरुण विरमानी को शनिवार सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।