ताजिया जूलूस को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, शांति व समरसता से मनाया जाएगा मोहर्रम

Jul 5, 2025 - 14:13
 0
ताजिया जूलूस को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, शांति व समरसता से मनाया जाएगा मोहर्रम

तखतगढ़ (बरकत खा)

तखतगढ़ कस्बे के पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सीएलजी शांति समिति की बैठक तहसीलदार प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शनिवार की रात 9:00 व रविवार दिन को तखतगढ़ कस्बे में निकलने वाले ताजिया जुलूस की तैयारियां निर्धारित रूट इमामबाड़े से जामा मस्जिद ठाकुर जी मंदिर से मेन बाजार से पोस्ट आफिस गली होते हुए सादो की गली होते हुए होली चौक होते गोगरा रोड स्थित निर्धारित रूट ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य ने समुदाय के सभी वर्गो से मोहर्रम पर्व को सौहार्द ओर शांति के साथ मनाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना है जिसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, रामसिंह काम्बा ने नगर पालिका अन्दर सीसी रोड कार्य चल रहे हैं कही जगह बड़े बड़े रोड मिट्टी के टिले हटाने का कार्य करे व आने जाने वालों वाहन चालक काफी परेशानी होती है। जिसमें यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस पर थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक सदर दिन मोहम्मद सिलावट, लाइसेंसदार फतेह मोहम्मद,ताज मोहम्मद नियाघर, कालूभाई सिलावट, सलीम पठान, फुलचंद, महबूब खा, हेड कांस्टेबल मकसुद खां, निकु सिंह, अन स्टॉप गण गणमानिया नागरिक मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................