जनता दर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं: बदायूं एसपी नगर ने कई शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कई का किया मौके पर निस्तारण
बदायूं (अभिषेक वर्मा /यूपी ): बदायूं में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी ने अपने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मारपीट से संबंधित शिकायतें भूमि विवाद प्रार्थना पत्र विभिन्न अन्य मामलों से जुड़े थे। पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं शिकायतों को सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया, सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित होने की उम्मीद है।
यह संबंध में हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता होने मौजूद फरियादियों ने बताया कि सबसे पहले हम एसपी साहब का बंधन अभिनंदन करते हैं कि उन्होंने जिस तरीके की हमारी समस्याएं सुन और तत्काल थाना प्रभारी को निर्देशित किया, और हमारा प्रार्थना पत्र व्हाट्सएप पर भेज कर जल्दी निस्तारण करने का आश्वासन दिया। हम ऐसे अच्छे अधिकारी की प्रशंसा करते हैं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और योगी सरकार का बंधन अभिनंदन करते हैं कि उनके निर्देशन में ऐसे अच्छे अधिकारी हमारे जनपद में तैनात है। वही इस संबंध में हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा की अपर पुलिस अधीक्षक नगर से वार्ता होने पर उन्होंने बताया कि हमारा काम लोगों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करना है, हम हर संभ्रांत व्यक्ति का सम्मान करते हैं। लोगों की समस्या का निस्तारण के संबध में निर्देशित करता हूं तो उसकी मॉनेटिंग स्वयं करता हूं।