तरकुलहा देवी मंदिर में व्यापारियों और सेवादारों का धरना प्रदर्शन

Aug 2, 2025 - 12:34
 0
तरकुलहा देवी मंदिर में व्यापारियों और सेवादारों का धरना प्रदर्शन

चौरीचौरा (शशि जायसवाल)

चौरीचौरा के तरकुलहा देवी मंदिर में व्यापारियों और सेवादारों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि मंदिर के चढ़ावे की धनराशि का दुरुपयोग रोका जाए और मंदिर को सरकारी नियंत्रण में लेकर रिसीवर नियुक्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंदिर में प्रतिदिन लाखों रुपये का चढ़ावा आता है, लेकिन इसका उपयोग मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजधानी विजय कुमार यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर व्यापारियों और सेवादारों से वार्ता की और उनकी मांगों का ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन में हिमाचल साहनी, अमरनाथ जायसवाल, बबलू पासवान, सचिन पासवान, हरीश राजभर सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................