पूर्व तहसीलदार ने अपने 68वें जन्मदिन पर लगाए 68 पेड़
विशेष अवसरों पर एक पेड़ माँ के नाम जरूर से लगायें ..... मंगलचंद सैनी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बा बड़ा गाँव निवासी पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी ने अपने 68 वें जन्मदिन पर कई नवाचार किए.पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में नागर मल व किशोर कुमावत द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई l कस्बे के गणमान्य नागरिकों के साथ खेल मैदान में एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया l
चन्द्रपुरा स्थित clc संस्था से दो स्कूल बस दोरासर स्थित एजिस स्कूल से एक बस सेठ शिवदत्त राय संस्था से एक बस द्वारा आये हुये विद्यार्थियों व स्टाफ को एक पेड़ माँ के नाम से लगाने हेतु प्रेरित करने पर प्रत्येक स्कूल द्वारा परिसर में एक पेड़ लगाया l इसी प्रकार महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व शहीद रामस्वरूप मीडिल स्कूल द्वारा भी विद्यार्थियों के साथ एक पेड़ लगाया संस्था में लगाने हेतु पेड़ों का वितरण भी किया l
प्रधानाचार्य राधेश्याम तानेनिया ने जन्मदिन पर महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थियों को खीर जलेबी का भोजन करवाया l इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामजी कटारिया, जिप सदस्य अजय भालोठिया, सुरेन्द्र सिंह प्रधानाचार्या, अनुराधा, सुनीता चाहर ,भवानी सिंह, नन्दलाल स्वामी, प्रभाती लाल, पितराम ,माडू राम पंच ,शंकर योगी, सुशील कुमार, सागर जांगिड, कप्तान किशोर सैनी, मोतीलाल पटवारी, उमेश, हेमंत सहित शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।