रामगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Jul 13, 2025 - 13:25
 0
रामगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,  युवक की मौत

अलवर (राजस्थान) रामगढ़ के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र की सीमावर्ती घाटी में रविवार शाम 4 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना अधिकारी श्यामलाल मीणा ने बताया-मृतक की पहचान मुखराम गुर्जर के रूप में हुई है। वह बाई गांव का रहने वाला था। मुखराम एएमआई औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। वह काम खत्म होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बगड़ तिराया थाने को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की गई।

थानाधिकारी श्यामलाल मीणा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................