अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर पर महुवा के द बौहराज ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने न्यायिक अधिकारीयो का माँ तुलसी का पौधा देकर किया सम्मान
जीवंत हुआ संस्कार, सेवा और संवेदना का हुआ समागम!
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थितस्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों को तुलसी का पौधा देकर अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस को और भी पावन बनाते हुए न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तुलसी का पौधा भेंट करने के पीछे यह भाव था कि तुलसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का नाश करती है और एक सकारात्मक वातावरण प्रदान करती है। यह प्रतीकात्मक भेंट यह संदेश देती है कि यदि न्याय व्यवस्था में पवित्रता और संवेदनशीलता बनी रहे, तो समाज में आपराधिक प्रवृत्तियों को रोका जा सकता है।
इस आयोजन ने शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को एक मंच पर लाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को न्याय दिवस पर बधाई देने पर धन्यवाद देते हुए बच्चों को भारत की न्याय प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए न्यायालय परिसर का अवलोकन कराया गया
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार द्वारा न्यायिक अधिकारियों को तुलसी के पौधों के मानव जीवन में महत्व के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार प्रकट किये विद्यालय परिवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर एक ऐसे ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद आयोजन के साथ किया, जिसने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना को एकसाथ जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा ने अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा इस आयोजन को एक प्रयोगात्मक शिक्षा का हिस्सा बताया जो विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन मूल्यों, कर्तव्य चेतना और संवेदनशीलता का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी अपने गुरुओं माता-पिता अपने से बड़ों का सम्मान स्वयं के हाथों से भावों के साथ करते हैं, तो वही शिक्षा उन्हें सच्चा नागरिक और ज़िम्मेदार इंसान बनाती है।
इस अवसर पर सह- निदेशक विनय बौहरा,सह- निर्देशक विकास बौहरा, एडीजे श्री आशुतोष गोसिन्हा,एसीजेएम नीतू भारद्वाज,
नायिक मुन्सिफ सीमा मीणा, देवेंद्र कटारा,सह-निदेशक विकास बौहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी, (प्रिंसिपल ओपी ,राजेश ,पुनीत), कॉर्डिनेटर श्वेता राणा नेगी , पीटीआई सुरेंद्र अकाउंटेंट भूपेंद्र अंशुल सुंदर सुरेंद्र राधेश्याम जमनालाल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को अनुशासित, गरिमामय और उद्देश्यपूर्ण स्वरूप दिया।

