कृषि कनेक्शन पर ग्रामीण फीडर से दी जा रही बिजली, शहरी क्षेत्र के हिसाब से दिया जा रहा है बिजली का बिल: सहायक अभियंता महरिया को सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में गुरुवार को सीकर रोड पर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर किसानों ने विभाग के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया को ज्ञापन सोपा l ज्ञापन में लिखा गया है कि उदयपुरवाटी में किसानों को कृषि कनेक्शन का बिजली बिल दिया जा रहा है l सरकार की योजना के अनुसार किसानों को बिजली बिल माफ कर रखें l किंतु उदयपुरवाटी नगर पालिका क्षेत्र में कृषि कनेक्शन ग्रामीण फीडर से कर रखे हैं l जबकि उनका बिल शहरी क्षेत्र के हिसाब से दिया जा रहा है l अतः किसने ने ज्ञापन में लिखा है कि बिजली बिलों को सही किया जाए तथा आगे से गलती ने दोहराइ जाए l ज्ञापन देने वालों में किसान नेता धनाराम सैनी, मोहनलाल सैनी ,कमलेश कुमार सैनी, समदर सैनी, केसर देव सैनी आदि लोग मौजूद रहे l

