राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Jul 18, 2025 - 13:53
 0
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ संगोष्ठी का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)  स्थानीय संघ लक्ष्मणगढ़ की प्रथम कार्य कारिणी संगोष्ठी रा.उ.मा.वि. गोविन्दगढ में आयोजित की गई। संगोष्ठी में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड व प्रधानाचार्य रजनी सांमरिया, स्थानीय संघ चैयरमैन छगनलाल वर्मा व स्थानीय विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा सरस्वती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। सचिव ने गत वर्ष संगोष्ठी का प्रतिवेदन पठन कर अनुमोदन किया गया। कोषाध्यक्ष रामधन द्वारा संशोधित आय व्यय व‌ प्रस्तावित आय व्यय का पठन कर अनुमोदन सदन की सहमति से अनुमोदन किया गया।

सहायक सचिव मानसिंह सैनी द्वारा स्वतंत्र परीक्षक स्काउट का पठन कर अनुमोदन किया गया । कमलेश द्वारा आगामी सत्र की कार्य योजना का पठन किया व संयुक्त सचिव ऊषा चौधरी द्वारा स्वतंत्र परीक्षक गाइड की सूची का पठन कर अनुमोदन किया गया। सदन अधिवेशन रखने पर विचार विमर्श कर गोविन्द गढ परिक्षेत्र में रखने पर आम सहमति जताई। नेशनल जम्बूरी लखनऊ में चार ग्रुप भेजने का सुझाव आया। रजनी सांवरिया प्रधानाचार्य ने कोटामनी के लिए ब्लाक निष्पादन की मीटिंग में आदेश करवाने वसूली के लिए सुझाव दिया। चैयरमैन छगनलाल वर्मा ने निष्क्रिय ग्रुपों को सक्रिय करने के लिए ग्रुप विजिट का सुझाव दिया। अन्त में सचिव ने कहा कि मेरी सेवानिवृत तिथि अगस्त है ।इसलिए मुझे सचिव पद से कार्य मुक्त किया जाए। अन्त में राष्ट्र गान के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................