गोविंदगढ़ में 11 कुंडीय हवन यज्ञ:56 भोग प्रसाद अन्नकूट भंडारे में बांटी, संत बालक दास महाराज का जन्मदिन मनाया
अलवर के गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र के न्याणा गांव स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में आज 11 कुंडीय हवन यज्ञ और 56 भोग प्रसादी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन संत बालक दास महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ। इससे पूर्व, 9 नवंबर को श्री रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ था, जिसका समापन भी आज ही हुआ।
श्री गोपाल धाम से पधारे पूज्य संत गणेशानंद के सानिध्य में यह आयोजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र के आसपास के लगभग 50 जोड़ों ने हवन आहुति में भाग लिया।
इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में दूरदराज से आए संतों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।