बीचगांवा मे कांवडियो की करंट से हुई मौत व झुलसे लोगो को आर्थिक सहायता के लिए विधायक मांगेलाल मीना ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रैणी (अलवर/महेश चन्द मीना) अलवर के लक्ष्मनगढ़ उपखण्ड़ क्षेत्र के ग्राम बिचगांव मे बुद्धवार को कांवडियो के रथ से हाईटेशन लाईट के तार छू जाने के कारण हुए हादसे मे दो कांवडियो की मौत हो गई थी व 32 कांवडिये झुलस गये थे जिनको आर्थिक सहायता के लिए राजगढ़-लक्ष्मनगढ विधायक मांगेलाल मीना ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि मृतक गोपाल प्रजापत पुत्र लालाराम प्रजापत , सुरेश प्रजापत पुत्र कजोडी राम प्रजापत दोनो के ही परीवार की माली हालत ठीक नही थी दोनो बर्तन बनाने का कार्य कर अपने परीवार का पालन पोषण करते थे इसलिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतको को 50--50 लाख व एक -एक सरकारी नौकरी तथा सभी घायलो को 10--10 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने का श्रम करे।

