रामगढ़ विधायक ने खाटू श्याम मंदिर के पास थ्री फेस बोरिंग का किया शिलान्यास
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा ) विधायक ने रामगढ़ में थ्री फेस बोरिंग का शिलान्यास किया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में प्रत्येक विधानसभा में पांच पांच नलकूप लगवाने की घोषणा की थी उसी के अंतर्गत विधायक की अभिशंषा से 37 लाख रुपए की लागत से रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 02 बोरिंग थ्री फेस में से एक बोरिंग व पाइपलाइन कार्य का शिलान्यास खाटू श्याम मंदिर के पास सावर्जनिक स्थान पर विधि विधान से किया है, जिसमे थ्री फेस बोरिंग (नलकूप) व पाइपलाइन से जलदाय विभाग द्वारा लोगों को घर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। विधायक सुखवंत ने बताया कि इसके अलावा रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में ललावंडी रोड पर भी एक नलकूप लगवाया जाएगा और एक अलावडा में भी लगेगा इनके अलावा गोविंदगढ़ क्षेत्र में भी पांच नलकूप लगवाये जाएंगे। इस नलकूप के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सियाराम गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद सैनी, बनेसिंह गुर्जर, बृजबिहारी चौधरी, भानसिंह नायक महाराज, सचिन मनचन्दा, गुलशन पंजाबी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

