दो कांवड़ियों की मृत्यु और घायल पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा न मिले जाने के विरोध में भूख हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी बाजार हुए बंद

Jul 28, 2025 - 13:32
 0
दो कांवड़ियों की मृत्यु और घायल पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा न मिले जाने के विरोध में भूख हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी बाजार हुए बंद

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) व्यापार मंडल बिचगांव एवं आसपास के पाँच गांवों के समस्त बाजार पूर्णतः बंद रहे। कावड़ियों की मृत्यु एवं घायलों को उचित मुआवजा नहीं दिए जाने को लेकर क्षेत्र के सभी गांवों में सरकार के प्रति गहराआक्रोश व्याप्त है। 
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का ध्यान अब तक हमारी पीड़ा की ओर नहीं गया है। पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में धरने एवं आज 5वे दिन भूख हड़ताल कर अस्थि विसर्जन भी नहीं कर रहा हैं, लेकिन सरकार की बेपरवाही से सत्ता के गलियारों में केवल चुप्पी है।
कभी कांवड़ियों को देवता समान माना जाता था, आज उनकी मौत पर संवेदना तक नहीं।
यह केवल अनदेखी नहीं, बल्कि हमारे आत्म-सम्मान और आस्था का अपमान है।
यदि अब भी सरकार नहीं जागी, तो यह भूख हड़ताल और जन आंदोलनअधिक व्यापक होगा।
यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर जरा सी भी गिरावट आती है,
तो यह सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की घोर लापरवाही का सीधा प्रमाण होगा और इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी, जिसे जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। जिसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।
लक्ष्मणगढ़ बाजार उचित मुआवजा राशि नहीं मिलने के समर्थन में 30 जुलाई को बंद....
इधर कावड़िया के हुए हादसे को लेकर सरकार द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिलने के समर्थन में कस्बा लक्ष्मणगढ़ व्यापार संघो ने 30 जुलाई को अपने-अपने प्रतिष्ठान बाजारबंद करने का आह्वान विभिन्न संगठनों ने किया है।

इधर आज 5 वे धरने के अनशन के दिन कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय विधायक मांगीलाल मीणा मंडावर विधायक ललित यादव जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव कांग्रेस जिला सचिव इकबाल खान ने पिछले 5 दिनों से चल रहे अंनशन धरने की मांगों का धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया। जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा सरकार के मंत्री आए एवं पीड़ितों की खानापूर्ति करके चले गए जबकि उत्तर प्रदेश सरकार कावड़ियों की मृत्यु पर 70-70 लाख रुपए देती है। उन्होंने ग्रामीणों से बगैर पार्टी के भेदभाव पूर्ण रवैया से हम लोग दुखद घटना में आपके साथ हैं प्रधान प्रतिनिधि जाकिर खान एडवोकेट ने मृतको के परिवार जनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................