अग्निपथ योजना के सफल अभ्यर्थियों की रैली: आरआर कॉलेज अल्कापुरी अलवर में 5 से 22 अगस्त 2025 तक

Jul 29, 2025 - 14:10
 0
अग्निपथ योजना के सफल अभ्यर्थियों की रैली:  आरआर कॉलेज अल्कापुरी अलवर में 5 से 22 अगस्त 2025 तक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सेना द्वारा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की गई। राजस्थान के सेना भर्ती कार्यालय अलवर के अन्तर्गत 6 जिलों अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, खैरथल तिजारा और कोटपुटली-बहरोड़ के उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। अलवर भर्ती कार्यालय द्वारा 26 जुलाई को जारी परीक्षा परिणाम में लगभग 7 हजार 500 उम्मीदवार सफल रहे, जिनका एडमिट कार्ड रैली के लिये जारी कर दिया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों को उनके ईमेल द्वारा सूचित किया जा चुका है।
सेना भर्ती कार्यालय अलवर के निदेशक कर्नल आलोक रंजन ने बताया कि राज्य में भर्ती अग्निपथ योजना के तहत शारीरिक शिक्षा मैदान आर आर कॉलेज अल्कापुरी अलवर में 5 से 22 अगस्त 2025 तक चलेगी। भर्ती में राजस्थान के 6 जिलों के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। इन उम्मीदवारों ने अपनी ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास कर ली है। 
रैली में दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
उन्होंने बताया कि आयोजित रैली स्थल में प्रवेश सिर्फ रैली एडमिट कार्ड व जरूरी दस्तावेजों के साथ ही दिया जायेगा। सभी अभ्यर्थी समय पर अपना रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और रैली नोटिफिकेशन में बताए गए सभी दस्तावेज की मूल प्रतिलिपी, तीन प्रतिलिपि और स्वयं की नवीनतम 20 पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर ही अभ्यर्थी रैली ग्राउंड पर आए। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को आधार द्वारा लिंक मोबाईल फोन (स्मार्ट फोन) आवश्यक रूप से लेकर रैली ग्राउंड में निर्धारित समय पर पहुँचे और जिसमें मोबाईल डाटापैक होना चाहिये। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे दलाल, धोखाधडी करने वाले व्यक्ति से दूर रहे और नशीली दवाओं के प्रयोग से बचें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेजों के साथ रैली में प्रवेश करने की कोशिश ना करें, ऐसे अभ्यार्थियों पर पुलिस व प्रशासन की तरफ से सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी समस्या के पुख्ता दुरूस्त, सही व समय रहते समाधान के लिये भर्ती कार्यालय अलवर से संपर्क कर सकते हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................