विधायक ने ज्ञानपुरा मे कराना रोड से नगरपालिका सीमा तक सड़क के चौड़ाईकरण और ओपन पाइपलाइन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा ) बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने नारायणपुर नगरपालिका के ज्ञानपुरा मे कराना रोड से नगरपालिका सीमा तक सड़क के चौड़ाईकरण और ओपन पाइपलाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया।विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विकास के कार्यों में गति और आमजन की सुविधा को देखते हुए ज्ञानपुरा के कराना रोड से नगरपालिका सीमा क्षेत्र तक सड़क चौड़ाईकरण और ओपन पाइपलाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। 800 मीटर निर्माण कार्य 2.25 करोड़ रुपए की लागत से होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाना ही पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।इस दौरान नगरपालिका चैयरमैन मन्नी सैनी, उपाध्यक्ष विजय इन्दौरिया, नरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, निरंजन लाल सैनी, सुरेश ज्ञानपुरिया , भवानी सैनी, संकेत लाटा सहित पार्षद मौजूद रहे।

