बिजली विभाग तखतगढ़ ने स्मार्ट मीटर को लेकर नगर की बैठक आयोजित

Jul 30, 2025 - 12:33
 0
बिजली विभाग तखतगढ़ ने स्मार्ट मीटर को लेकर नगर की बैठक आयोजित

तखतगढ़ / बरकत खांन

तखतगढ़- नगर डॉ अंबेडकर भवन में बिजली विभाग तखतगढ़ द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के बारे में नगर पालिका पार्षदगण एवं व्यापारियों और ग्रामवासियों की मुख्य बैठक रखी गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी देनी थी लेकिन तखतगढ़ की जनता ने इसका भारी विरोध किया हम किसी भी हालत में हमारे घर और नगर में स्मार्ट मीटर लगने नहीं देंगे। इस बैठक में विद्युत विभाग पाली जोधपुर सुमेरपुर फालना के आला अधिकारीयों की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई और जनता ने सीधा-सीधा अपने भाषा में विरोध किया कि हम हमारे घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे यदि आप जबरदस्ती लगे तो हमारे जैसा कोई बुरा नहीं होगा यह प्रशासन खुद तिहाई कर ले। इस बैठक में बिजली विभाग तखतगढ़ के सहायक अभियंता विक्रम सिंह पंवार पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत उपाध्यक्ष मनोज नामा व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष विनोद सोलंकी व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूप सुथार पार्षद सुरेश सोलंकी राजेश कुमावत देवाराम चौधरी मनीष परिहार सूरज रावल भैराराम मीणा एवं तखतगढ़ नगर के समस्त 36 कौम नगरवासियों काफी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................