हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण
थावला (आहोर) बरकत खा - हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आज आहोर तहसील के थावला ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया पीईईओ एवं प्रधानाचार्य जीवनलाल परिहार ने बताया आज मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के / एक पौधा मां के नाम के तहत आज विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के 50 पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक जोग सिंह, उगम सिंह, अजीत सिंह महेश महाराज ,अमृता कुमारी आदि शिक्षक समाज सेवी ललित मेघवाल सुमेरपुर ने अपना योगदान दिया।

