3 अगस्त को होगा सब जूनियर जूडो टीम का चयन

Jul 30, 2025 - 12:43
Jul 30, 2025 - 13:46
 0
3 अगस्त को होगा सब जूनियर जूडो टीम का  चयन

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा जिला जूडो संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर जूडो  टीम का चयन दिनांक 03/08/2025 रविवार को दिन में 4.00 बजे श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेन्टर पुर में पर किया जायेगा ।

जिला जूडो सचिव चेतन चोबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकेगा । जिनका जन्म वर्ष 2011, 2012, 2013 वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेगें ।
छात्र वर्ग में
30, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 66 ,  +66 kg भार वर्ग
छात्रा वर्ग में
28, 32, 36, 40, 44, 48, 52, 57,  +57 kg भार वर्ग मे अलग अलग वजन में भाग सकेंगे
 इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ीगण अपना जन्म प्रमाण पत्र (गत तीन वर्ष पहले का ) व आधार कार्ड ,फोटू तथा AVT मेडिकल प्रमाण -पत्र की मुल व फोटू प्रतियां आवश्यक रूप से प्रतियोगिता से पूर्व समय पर जूडो प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा के पास जमा करानी होगी  इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता सोडो ( टोंक ) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे । यह प्रतियोगिता  महीपाल ग्रेवाल जूडो महासचिव (राजस्थान जूडो संघ ) के सानिध्य में आयोजित होगी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................