पचलंगी में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल
मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया में लेकर तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगे
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन पर्व पर पचलंगी मैं महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल आयोजित होगा l अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया मेले की तैयारीयों को अंतिम रूप देने में अभी से जुट गए हैं l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे-जैसे मेले की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सोपने का काम भी तेजी से किया जा रहा है l भावरिया के अनुसार मेले की तैयारी को लेकर गांव-गांव व ढ़ाणी ढाणी में पीले चावल भी बांटे जाएंगे l

