हवाई फायरिंग कर लोगों को डराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Jul 30, 2025 - 14:12
 0
हवाई फायरिंग कर लोगों को डराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

वैर थाना पुलिस ने अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने वाले गिरोह द्वारा हवाई फायरिंग का रूप देकर लोगों को भयभीत करने के मामले में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत उ.नि. द्वारा कार्यवाही करते हुए  29.7.2025 को  एक परिवाद आम जनता गांव सीता का कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला भरतपुर से  फोटो के साथ प्राप्त हुआ कि जिसमे  10-11 व्यक्तियों ने हाथों में लाठी-डंडा लेकर अवैध खनन माफियों को संरक्षण देने के आशय से हवाई फायरिंग का रुप देकर खनन माफिया को संरक्षण देने व लोगों को भयभीत करने व जान से मारने की घमकी देकर गाली -गलौच करने का प्राप्त हुआ। इस मामले को आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह उर्फ बिज्जो (23), सुमरन गुर्जर (32), सोहन सिंह जाटव (23) और चंचल गुर्जर (24) शामिल हैं। इनमें से सोहन सिंह पहले से ही अवैध खनन के एक अन्य मामले में वांछित था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................