अंगदान जनसंकल्प अभियान को सफल बनाने हेतु आमजन को करें प्रेरित- जिला कलक्टर

Jul 31, 2025 - 13:42
 0
अंगदान जनसंकल्प अभियान को सफल बनाने हेतु आमजन को करें प्रेरित- जिला कलक्टर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  31 जुलाई।    राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार अंगदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अंगदान-जीवन संजीवनी अभियान प्रारंभ किया गया है। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 3 अगस्त 2025 को 15वां भारतीय अंगदान दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंगदान हेतु जनसंकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत जिले से न्यूनतम 2000 नागरिकों द्वारा अंगदान संकल्प दिलवाया जाना अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि उसी दिन सायंकाल को सभी राजकीय भवनों को हरे प्रकाश से प्रकाशित किया जाना प्रस्तावित है, जो अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के प्रति आशा का प्रतीक एवं अंगदाताओं के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करता है।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए नागरिकों को राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की वेबसाइट  https://notto.abdm.gov.in/   के माध्यम से अंगदान हेतु प्रोत्साहित करें। आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं संक्षिप्त विवरण generalsection16@gmail.com  पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................