बिना बिल्टी हरियाणा ले जाते 80 कट्टे डीएपी जब्त

Jul 31, 2025 - 14:42
 0
बिना बिल्टी हरियाणा ले जाते 80 कट्टे डीएपी जब्त


नौगांवा (छगन चेतिवाल)

कृषि विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना बिल के ले जाते 80 कट्टे डीएपी एवं वाहन कों जब्त किया गया। संदीप कुमार पंचोली, निरीक्षक बीज एवं कृषि अधिकारी उद्यान अलवर ने बताया की मंगलवार रात्रि  कों सम्मनबास चौकी पर पुलिस के द्वारा एक पिकअप कों रोका गया। जिसमे 80 कट्टे डीएपी भरा हुआ था। पुलिस से मिली सूचना पर सम्मनचौकी नौगावा पहुंचे। वाहन चालक से डीएपी का बिल माँगने पर उसने कोई बिल नहीं होना बताया। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए 80 कट्टे डीएपी एवं प्रयुक्त वाहन कों जब्त किया गया। जब्त डीएपी कों ग्राम सेवा सहकारी समिति नौगावा मे रखवाया गया। नौगवा थाने मे वाहन चालक वसीम पुत्र बरकत निवासी रघुनाथगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया गया। कार्यवाही के दौरान कृषि अधिकारी संदीप शर्मा, संदीप पंचोली, धनराज सिंह राठौड़ एवं पुलिस मौजूद रही । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................