विशाल महारक्तदान शिविर मे 68 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
नौगांवा (छगन चेतिवाल)
नौगांवा नगरपालिका में श्री श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण उत्सव के उपलक्ष में महारक्तदान शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित जैन धर्मशाला के प्रांगण मे किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन वर्धमान ज्ञान ज्योति नवयुवक मंडल नौगावा के द्वारा प्रातः 9.30 से 4 बजे तक किया गया।
जैन समाज के जिनेश जैन ने बताया की जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण दिवस कों समता दिवस के रूप मे पूरे भारत मे मनाया जा रहा है। निर्वाण महोत्सव के अवसर पर जैन धर्मशाला मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ सहित 68 रक्तवीरों ने शिविर मे रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन जीवन धारा ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। शाम कों भक्ताम्बर पाठ की महाअर्चना एवं भव्य आरती की गई। इस दौरान साहिल जैन, नरेश जैन आजाद, पवन जैन, रितेश, निशांत, हितेश, मोहित, सचिन, राहुल, नवीन, शैलेंद्र, प्रिन्स, विपिन, आकाश जैन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।