कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा पर किसान सम्मान समारोह के उत्सव का आयोजन

Aug 2, 2025 - 12:25
 0
कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा पर किसान सम्मान समारोह के उत्सव का आयोजन

नोगांवा,अलवर (छगन चेतिवाल)

कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में प्रधानमंत्री द्वारा जारी किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सजीव प्रसारण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे जिन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओ  के बारे में किसानों को अधिक से अधिक जुड़ने एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया एवं नौगाँवा में कृषि महाविद्यालय का निर्माण पूर्ण होने और जल्द ही लोकार्पण होने की संभावना से लोगों को अवगत कराया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण किया साथ ही केंद्र की किसान उन्मुख योजनाओं के बारे में विस्तार से किसानों से बात की इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल जी बांसवाड़ा से लाइव जुड़े और उन्होंने भी किसानों को राज्य की योजनाओं से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  योगेश डागुर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर,  अनिल मीणा एसडीएम रामगढ़,  पी सी मीणा संयुक्त संचालक कृषि अलवर, एसएन शर्मा एमडी को-ऑपरेटिव सहित विभिन्न विभागों के 35 से अधिक अधिकारी एवं 500 से अधिक कृषक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर सुभाष यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने कृषि में वैज्ञानिक तरीकों को आधिकाधिक अपनाने एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों सजीव प्रदर्शनों इकाई, बीजोत्पादन, फलदार पौधे और सब्जियों की पौध उत्पादन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । मंच संचालन डॉक्टर सुमन खंडेलवाल अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ने किया और कृषि महाविद्यालय की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार  के द्वारा छह कृषकों को तारबंदी, फॉर्म पौड, कृषि उपकरणों के हितग्राहियों को अनुदान की राशि की स्वीकृतियां प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में जिले के आदान विक्रेता कृषक एवं युवा तथा  विद्यार्थियों सहित जन प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन , पशुओं का टीकाकरण , मधुमक्खी पालन, केंचुआ पालन, उन्नत बीजों का प्रदर्शन एवं फसलों के रोग एवं कीटों के नियंत्रण हेतु लाइट ट्रेप, सोलर ट्रैप आदि का प्रदर्शन कर कृषकों को अवगत कराया गया । 
कार्यक्रम के दौरान सीट नहीं मिलने से कुछ किसान वापिस चले गए। कार्यक्रम के दौरान बैठक व्यवस्था कम रही। महाविद्यालय के 100 से अधिक विधार्थियो एवं डिप्लोमा धारक कार्यक्रम में मौजूद रहे। किसानों कों बैठने के लिए जगह नहीं बची। मीडिया कर्मी प्रोग्राम में खड़े रहे  चिकित्सा अधिकारी को पेड़ों की छांव में जगह मिली साथ ही कम व्यवस्था होने के कारण किसानों कों वापिस जाना पड़ा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................