अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही :159 कार्टन देशी और अंग्रेजी शराब सहित टाटा सफारी गाड़ी,15,770 नकद जब्त

Aug 4, 2025 - 02:11
 0
अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही :159 कार्टन देशी और अंग्रेजी शराब सहित टाटा सफारी गाड़ी,15,770 नकद जब्त

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

 थाना सेवर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जगह छापेमारी कर कुल 159 कार्टन देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव और वृत्ताधिकारी ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में की गई। पहली कार्रवाई 1 अगस्त 2025 को अनाह गांव में हुई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामकिशन गुर्जर की दुकान और उसके मकान की तलाशी ली। पुलिस को देखते ही रामकिशन भाग गया, लेकिन उसकी पहचान बीट कांस्टेबल ने की।

मौके से एक कार्टन अवैध देशी शराब, ₹15,770 नकद, एक पेटीएम स्कैनर, दो मोबाइल फोन और दुकान व मकान से कुल 25 कार्टन शराब बरामद की गई। इस मामले में मुकदमा संख्या 424/25 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई रामकिशन के अनाह गेट स्थित वाडे पर हुई, जहां उसकी सफारी गाड़ी (RJ05-UA-7071) और एक कमरे से कुल 134 कार्टन शराब मिली, जिनमें 6432 पव्वे भरे थे। इस पर मुकदमा संख्या 425/25 धारा 19/54, 54A आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया। इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 159 कार्टन देशी व अंग्रेजी शराब, जिनमें 7632 पव्वे भरे हुए थे, एक टाटा सफारी गाड़ी, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन, एक पेटीएम मशीन व ₹15,770 नकद जब्त किए गए हैं। फिलहाल अनाह गांव निवासी आरोपी रामकिशन गुर्जर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भरतपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................