द बोहराज ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर टूर्नामेंट के तीसरे दिन की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

Aug 5, 2025 - 14:01
 0
द बोहराज ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर टूर्नामेंट के तीसरे दिन की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)

 महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थितद बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुआ में चल रहे सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर टूर्नामेंट के तीसरे दिन का शुभारंभ मंगलवार को भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नरेंद्र कुमार मीना जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला दौसा, एवं श्रीमति सीमा सहरा उपस्थित रहे, जिनका पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने खेलों को शिक्षा के साथ जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सम्पूर्ण विकास की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

मंगलवार को कबड्डीप्रतियोगिताओं का रोमांचपूर्ण आगाज़
खेल मुकाबलों की शुरुआत अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले से हुई, जिसमें महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर और महेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर ने फाइनल में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद अंडर-19 वर्ग का मैच खेला गया, जिसमें वेदांता इंटरनेशनल स्कूल और महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर आमने-सामने थे। कड़े मुकाबले के बीच वेदांता इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर और स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, अराईं (अजमेर) के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें विद्याधर नगर की टीम ने कुशल रणनीति और मजबूत खेल भावना के साथ जीत हासिल की।

दूसरा सेमीफाइनल महेश्वरी पब्लिक स्कूल, माचवा (जयपुर) और स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल, होतोत (जयपुर) के बीच खेला गया। माचवा की टीम ने प्रारंभ से ही बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और जीत हासिल की।

दिन का मुख्य आकर्षण अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर और महेश्वरी पब्लिक स्कूल, माचवा की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। अंततः महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर   ने निर्णायक बढ़त के साथ विजय प्राप्त की और खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीमों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी सहयोगी स्टाफ, निर्णायक मंडल एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, खेल मंत्री कर्नल हर्ष वर्धन सिंह, कृषि मंत्री डॉ करोड़ी लाल मीना, जयपुर सांसद मंजु शर्मा, दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित अन्य अतिथियो का बधाई संदेश प्राप्त हुआ, जिसमे उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर अपनी शुभकामनाएं भेजी इसके लिए विद्यालय परिवार ने सभी का आभार बताया! 

इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड पर्यवेक्षक सुनील व्यास, पूर्व जिला खेल अधिकारी राज नारायण शर्मा,विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा, सह निदेशक विकास बोहरा, अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा , संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी, प्रिंसिपल ओपी नागर ,पुनीत पांडे, राजेश सिंह, कोऑर्डिनेटर श्वेता नेगी ,पीटीआई सुरेंद्र भूपेंद्र विशाल शर्मा,कविता थापा, रघुवीर सिंह, हरिशंकर भाया, अरविंद पालीवाल, श्री श्याम सखा सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद खेडली वाले,गणेश गोयल, मदन मोहन  सिंघल, कृपांशु अजमेरा ,राजकुमार करीरी, सुनील जैन, सत्यनारायण गोयल, चंदू हलवाई, मोहनलाल धनेतवाल ,सुदीप गोयंका, सतीश गोयंका,देवेंद्र गुप्ता खेल शिक्षक,अन्य गणमान्य अतिथियों एवं एच ओ डी गिरवर यादव, मनोज, अवनीश, जितेंद्र, व अभिषेक व्यास, योगेश, संध्या, पदमा, आशी, जान्वि, दीक्षा, सीमा, समस्त शिक्षक गण, सहायक कर्मचारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................