उदयपुरवाटी में सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की बैठक आयोजित

सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता एसएल सैनी का किया सम्मा

Aug 7, 2025 - 13:07
 0
उदयपुरवाटी में सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की बैठक आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) समीपवर्ती नांगल पावर हाउस परिसर में स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक उपखंडीय अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।इस बैठक में मुख्य अतिथि शंकर लाल सैनी अधिशासी अभियंता तथा विशिष्ट अतिथि मनफूल सिंह महरिया सहायक अभियंता एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी थे ।
इस बैठक में सेवानिवृत विधुत कर्मचारीयों की समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया विशेष कर आरजीएचएस स्कीम से सेवानिवृत कर्मचारियों को जोड़ने एवं मेडिकल क्लेम बिलों के लिए पीएमसीएफ की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने की कार्यवाही विद्युत निगम प्रशासन से पत्राचार करने की भी सदस्यों ने मांग रखी तथा समस्या समाधान एवं निस्तारण हेतु कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
 इस बैठक के दूसरे सत्र में अधिशासी अभियंता शंकर लाल सैनी की विद्युत निगम सेवा में पदोन्नति पर उनका भावभिना सम्मान किया गया। जिस पर सभी सदस्यों ने विशेष खुशी का इजहार किया । पवित्र श्रावण मास में राधेश्याम सैनी एंड भजन पार्टी तथा फतेहचंद सैनी द्वारा पावन भजनों की प्रस्तुति की गई। बैठक संपन से पूर्व समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी द्वारा की जा रही समाज सेवा कार्यों की भी सभी सदस्यों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। बैठक का संचालन बद्री प्रसाद तंवर ने किया तथा उपखंडीय विधुत श्रमिक संघ के अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह शेखावत ने आगंतुक सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
 इस बैठक में फतेहचंद कटारिया राधेश्याम सैनी मंगतूराम वर्मा नेमीचंद जाट सवाई सिंह गोपाल लाल शर्मा चला रामगोपाल शर्मा उमरदीन बृजलाल राणा द्वारका प्रसाद सैनी प्रभात लौहार रामेश्वर लाल सैनी नाहर सिंह ओलखा हवलदार इंद्राज सिंह जगदीश प्रसाद अलवरिया ओमप्रकाश पारीक मूलाराम सैनी नानूराम सैनी मांगूराम सैनी रिछपाल सैनी एवं जगदीश प्रसाद सैनी फकोड़िया सहित कई सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................