सावन मास के अंतिम दिन मंदिरों में सजे आकर्षक हिंडोले में झूले ठाकुर जी महाराज
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
जन-जन की आस्था के केंद्र राजगढ़ कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चल रहे हिंडोले झूलन महोत्सव के आज अंतिम दिन भगवान को अलग-अलग श्रृंगारिक झांकी के रूप में सजाया गया चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज को आकर्षक हरियाली झांकी के रूप में सजाया गया मंदिर के महंत पूर्ण दास पंडित मदन मोहन शास्त्री पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि एकादशी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक चलने वाले पांच दिवसीय हिंडोले महोत्सव का समापन आज रक्षाबंधन के दिन देर रात्रि पर पूर्ण हुआ जहां श्रद्धालु भक्त महिलाओं और पुरुषों बच्चों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान की नयनाभिराम झांकी के दर्शन किए।
इस अवसर पर मंदिर जय जगदीश हरे जय राधे कृष्णा से गुंजायमान हो गया घंटे घड़ियालों की मधुर ध्वनि से पूरा मंदिर जय जगन्नाथ जय जगदीश हरे गूंज उठा।


