पोसाना शहीद स्मारक में एक छत के निचे लगी 6 शहीदो की प्रतिमाओ को बहनो ने बांधे रक्षा सूत्र

Aug 9, 2025 - 15:59
 0
पोसाना शहीद स्मारक में एक छत के निचे लगी 6 शहीदो की प्रतिमाओ को बहनो ने बांधे रक्षा सूत्र

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर सर्वाधिक शहीद देने वाले झुंझुनूं जिले के बहनों ने शहीद प्रतिमाओ को राखी बांधकर परंपरा का निर्वहन किया। शनिवार को क्षेत्र के पोसाना गांव में एक स्थान पर लगी छः शहीदों की प्रतिमाओं पर सुबह परिवार के साथ राखी बांधने पहुंची बहनों ने शहीद प्रतिमाओं की कलाई पर राखी बांधी । इस दौरान उनकी आंखें छलक आई।

पोसाना बस स्टैंड पर बने अमर शहीद स्मारक में शहीद सेडूराम मेचू की बहीन श्रवणी व पोती सोनू,शहीद जोधाराम महला बेटी सिंगारी देवी,शहीद बोहितराम ढेवा,शहीद बालाराम खैरवा की बहीन महताब देवी,पौत्री हिमानी, संतरा,शहीद धर्मपाल सिंह ढेवा की बहन सजना पुत्री सरोज,सुनिता,शहीद रोहिताश्व की बहीन बबीता,अनिता ने राखी बांधी तो वहां मौजूदा सभी लोगों की आंखें भी नम हो गई।

इन बहनों का कहना था कि उनके भाई ने देश रक्षा के लिए और करोड़ों बहनों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।उनका भाई अमर है। उनके लिए आज भी जिंदा है और वह हमेशा ही जिंदा रहेगे। इसलिए वे हर राखी पर उन्हें राखी बांधकर याद करती है। इस दौरान कैप्टन प्रधान खैरवा,अंकेश पोसाना,अध्यापक सुभाष ढेवा,ताराचंद ढेवा,दयाराम खैरवा,मोहन राम ,चन्दगी राम महला सांवरमल,मोतीराम,सुरेश बाकरा,श्रीचंद,सुरेश ओला,मुगाराम,कपील,सहीराम,सुरेश चतरावला,ऊमराव सिंह सहित शहीद परिवार,ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................