उदयपुर मे 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद फूटा जनाक्रोश

Aug 11, 2025 - 12:54
 0
उदयपुर मे  8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद फूटा जनाक्रोश

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) राजस्थान के उदयपुर जिले में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने आज सुबह उदयपुर-चित्तौडगढ़ नेशनल हाईवे की सर्विस रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बस सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए चार थानों का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन थाना क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची से रेप की वारदात से गुस्साए लोग सोमवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस थाने पहुंचे। लोगों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद रोड जाम कर दिया। जिसके चलते गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात

माहौल गर्माता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी मौके पर पहुंचे। वहीं, डबोक सहित घासा, मावली और फतहनगर पुलिस थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत

थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची ज्यादातर अपनी मां के साथ बाहर जाती थी। रविवार शाम को वह अकेली ही खेत पर शौच के लिए चली गई। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये है पूरा मामला

उदयपुर जिले के एक गांव में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची रविवार शाम 7:30 बजे खेत पर गई थी। वहां बदमाश ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग छूटा।मौके से आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................